फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर ने लगाई 13 लाख की चपत

Tue, 18 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर ने परिवार की मदद से एक मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार किए और एक ट्रेवल एजेंट को 13 लाख रुपये में बेच दिया। बैनामा कराने के बाद ट्रेवल एजेंट कब्जा लेने पहुंचा तो पता चला कि मकान किसी और का है। ठगी का शिकार बने ट्रेवल एजेंट ने प्रॉपर्टी डीलर व उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आशियाना कॉलोनी निवासी ट्रेवल एजेंट रवींद्र मणि त्रिपाठी ने एल्डिको बंगला बाजार निवासी प्रॉपर्टी डीलर मनोज पांडेय से शारदानगर रवि खंड स्थित मकान नंबर 267/268 का 13 लाख रुपये में सौदा किया था। मामला तय होने पर मनोज पांडेय ने 6 मार्च को रकम लेकर बैनामा करा दिया। लिखा पढ़ी होने पर मनोज कब्जा लेने पहुंचा तो पता चला कि मकान का असली मालिक कोई और है। इस पर उसने प्रॉपर्टी डीलर रवींद्र को उलाहना देकर रकम मांगी तो वह धमकाने लगा। रकम डूबती देख रवींद्र ने मनोज पांडेय, उसकी पत्नी वर्तिका, मां उर्मिला, भाई सोनू व मौसी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रवींद्र का कहना है कि मनोज पांडेय ने अपनी पत्नी, मां, भाई और मौसी के फर्जी नाम से दस्तावेज तैयार करके बैनामा कराया था। सभी लोग जालसाजी में शामिल थे। पुलिस ने साक्ष्य एकत्र करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें