फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीएड की परीक्षा टली, लॉ की 13 से

Tue, 07 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में मंगलवार से शुरू हो रही एमपीएड की सेमेस्टर परीक्षाएं अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई हैं। दूसरी ओर लॉ की भी परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। लॉ के विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाओं 13 मई से प्रारंभ हो रही हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अकील अहमद ने बताया कि लविवि एवं संबद्ध कॉलेजों में मंगलवार से होने वाली एमपीएड की परीक्षाएं टाल दी गई। इनका अगला कार्यक्रम जल्द घोषित किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि लविवि में इस समय स्नातक की मुख्य परीक्षाएं एवं परास्नातक की भी परीक्षाएं चल रही हैं। दूसरी ओर बीपीएड की भी परीक्षा चल रही है। एमपीएड की परीक्षाएं भी लविवि सेंटर पर होनी थी। ऐसे में स्थान की समस्या के चलते परीक्षा टालनी पड़ी है। दूसरी ओर लविवि ने लॉ की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। लॉ-ऑनर्स सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा 13 मई से 29 मई, फोर्थ सेमेस्टर की 14 मई से 1 जून, सिक्स सेमेस्टर की 13 मई से 29 मई जबकि सिक्स सेमेस्टर ओल्ड कोर्स की परीक्षा 13 से 27 मई, एट सेमेस्टर की परीक्षा 14 से 30 मई एवं टेंथ सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 से 27 मई तक आयोजित की जाएंगी। लॉ त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम की सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा 14 से 1 जून, फोर्थ सेमेस्टर की 13 मई से 3 जून, सिक्स सेमेस्टर की 14 से 30 मई, सिक्स सेमेस्टर ओल्ड कोर्सेज की 14 मई से 1 जून, एलएलएम सेकंड सेमेस्टर की 15 मई से 27 मई जबकि एमबीएल की परीक्षा 14 से 28 मई तक होगी।
विज्ञापन

22 की परीक्षा निरस्त ः लखनऊ विश्वविद्यालय की पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं में नकल करते पकड़े गए 22 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक प्रो. अकील अहमद ने दी।
13 नकलची पकड़े गए ः सोमवार को शुरू हुए हुई बीपीएड की परीक्षा में नकलचियों की भरमार रही। प्रॉक्टर पवन अग्रवाल ने बताया कि लविवि पुराने परिसर में आयोजित की गयी लविवि सहित आठ कॉलेजों की परीक्षा में 13 नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें