फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से देहरादून की हवाई सेवा शुरू

Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से यात्रियों की सुविधा के लिए एयर इंडिया ने लखनऊ से देहरादून के बीच हवाई सेवा शुरू कर दी है। एयरलाइंस के मुताबिक पहले ही दिन एयर इंडिया के इस छोटे विमान में 44 यात्रियाें ने लखनऊ से देहरादून के लिए जबकि वापसी में 22 यात्रियों ने लखनऊ तक सफर किया। एयर इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक यह विमान आगे आने वाले समय में यात्रियों के लिये और मददगार साबित होगी। क्योंकि जिस हिसाब से शुरुआत हुई वैसे तो लगता है कि यात्रियों का ग्राफ बढ़ेगा। लखनऊ से गुरुवार को एयर इंडिया के विमान संख्या एआई 9166 ने दोपहर 2.05 पर उड़ान भरी और 2.50 पर देहरादून पहुंचा। इससे पहले देहरादून से विमान संख्या एआई 9615 ने दोपहर 12.50 पर उड़ान भरी और लखनऊ दोपहर 1.35 पर आया। एयरलाइंस के अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ व देहरादून के बीच विमान का संचालन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को होगा। सूत्रों के मुताबिक अगर यात्रियों की डिमांड रही तो देहरादून एयरपोर्ट से चारों धाम की यात्रा भी एयरलाइंस शुरू कर सकती है। हालांकि यह यात्रा निर्धारित सीजन में ही मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें