लखनऊ। विकासनगर में सोमवार को बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को खासी परेशानी हुई। बिजली संकट पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के चलते आया। वहीं आशियाना एवं आलमबाग क्षेत्र में भी दिन भर बिजली को लेकर मारामारी रही। विकासनगर उपकेंद्र का 10 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर में दोपहर को एक बजे खराबी आ गई। इसके चलते सेक्टर चार सहित बड़े हिस्से में बिजली नदारत हो गई। खामी को शाम को छह बजे दुरुस्त कर आपूर्ति शुरू की जा सकी। उधर, आलमबाग उपकेंद्र के तहत समर विहार कॉलोनी में भूमिगत केबल में फॉल्ट आने इससे जुड़े इलाकों में बिजली चली गई। आशियाना कॉलोनी के सेक्टर डी में भी दोपहर 2 से शाम 6 बजे रखरखाव कार्य के चलते बिजली को बंद किया गया। इसके अलावा फतेहगंज उपकेंद्र के तहत एक ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने के लिए सुबह बिजली को बंद किया गया। यहां रात 7:30 बजे आपूर्ति शुरू हुई। इस दौरान मोहान रोड के बड़े हिस्से में आपूर्ति बंद रही।