फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंसल बोला, प्लॉट ही नहीं बेचोगे क्या!

Sun, 14 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अंसल हाउसिंग के खाली प्लॉटों को नीलाम कर के आशियाना कॉलोनी का विकास कराने का आदेश जिला प्रभारी मंत्री शिवप्रताप यादव ने भले ही दिया हो मगर आशियाना के अब तक सारे प्लॉट बुक किए जा चुके हैं। ऐसे में नीलामी किसकी की जाएगी इसका जवाब किसी के पास नहीं है। अंसल हाउसिंग के अधिकारियों का साफ कहना है कि वे कॉलोनी का विकास करने के लिए राजी हैं। मगर इसके लिए उनकी पूर्व की शर्तें भी मानी जाएं। हालांकि प्लॉट बेचना संभव नहीं होगा। दो दिन पहले जिला प्रभारी मंत्री शिवप्रताप यादव ने साफ कहा था कि आशियाना कॉलोनी का विकास अंसल हाउसिंग की हठधर्मिता की वजह से नहीं हो पा रहा है। इसलिए जरूरी है कि उनको इसका खामियाजा भुगतना पड़े। मंत्री ने बुधवार को एलडीए, नगर निगम, जल निगम, जल संस्थान और जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली थी। इस बैठक में उन्होंने कई आदेश जारी किए। इनमें से सबसे बड़ा आदेश आशियाना कॉलोनी से संबंधित था। मंत्री ने कहा कि जो प्लॉट यहां खाली हैं, उनकी कीमत करोड़ों रुपए में है। उस धन का उपयोग करके काफी विकास कराया जा सकता है। इसलिए कॉलोनी में निर्माण इसी धन से कराया जाए। मगर अंसल हाउसिंग के चीफ मैनेजर आरएस पांडेय ने साफ कहा कि उनके सारे प्लॉट और संपत्तियां बुक हो चुकी हैं। ऐसे में आखिर क्या बेचा इसका कुछ पता नहीं है। आरएस पांडेय ने अपने बयान में तो यह बात नहीं कहीं मगर माना जा रहा है कि कंपनी के बकाया विकास शुल्क और नियमित शुल्क दिए जाने की एवज में वह विकास करने के लिए राजी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें