फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटी की हालत नाजुक

Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रहे बाइक सवार पिता-पुत्री को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस दोनों को इलाज के लिए रानी लक्ष्मी बाई संयुक्त चिकित्सालय ले गई, जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया जबकि बेटी को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई। पिता अपनी बेटी को पारा क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में बोर्ड की परीक्षा दिलाने जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, जानकीपुरम सेक्टर एच निवासी स्वामी दयाल मिश्रा (45) की रिंग रोड पर हरिओम ट्रेडर्स के नाम से मौरंग, सीमेंट व गिट्टी की दुकान है। सोमवार को बेटी अंकिता (18) को 12वीं बोर्ड की परीक्षा दिलाने लखनऊ मॉडर्न स्कूल ले जा रहा था तभी पारा थाने के पास दुबग्गा रिंग रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक से उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सड़क के किनारे करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को रानी लक्ष्मी बाई संयुक्त चिकित्सालय ले गई, जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बेटी को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक स्वामी दयाल मिश्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें