फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंज में सैफ ने लहराई रिवॉल्वर, गुलशन को दौड़ाया

Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज से गुजरने वाला हर शख्स रविवार को फिल्म स्टार सैफ अली खान का रौद्र रूप देखकर सहम गया। हाथों में लहराती रिवॉल्वर, छाती तक खुली आधी बांह की काली शर्ट और ब्लू जींस के साथ सैफ बैड मैन गुलशन ग्रोवर को गोली मारने के लिए दौड़ाते हुए हनुमान मंदिर के सामने से गुजरे। इस दौरान उनके सामने आए रिक्शे को भी धक्का मारकर हटा दिया। कारें सामने आई तो छलांग लगाते हुए फांद गए। भागमभाग के इस सीन को राजधानी की पुलिस चौराहे से देखती रही और कुछ न कर सकी। दिनदहाड़े शूट आउट का ये नजारा फिल्म बुलेट राजा की शूटिंग के दौरान रविवार को सुबह से दोपहर तक फिल्माया गया। सुबह 7 बजे के बाद से सजे सेट पर पहुंचे अभिनेता सैफ अली खान के साथ गुलशन ग्रोवर गंज की चौड़ी सड़क पर भागते रहे और शूट चलता रहा। शाम से थोड़ा पहले तक चले सीन में सैफ को चेज सीन के कई रीटेक देने पड़े। क्योंकि कई बार उनके साथ शूट में चल रहा बाडी डबल कार को जंप करने में फिसल कर गिर पड़ा। एक सीन में तो खुद सैफ ने कार से उछलकर खतरनाक स्टंट करने की कोशिश की, लेकिन सीन ओके नहीं हो सका। पूरी शूटिंग हनुमान मंदिर से लेकर साहू सिनेमा तक फिल्माई गई। भरी दोपहर सैफ समेत अन्य कलाकारों को सड़क पर धमाचौकड़ी करते देख कार, बाइक सवारों के साथ गंजिंग करने आए लोग घंटों खड़े हाकर देखते रहे, जिसके चलते जाम भी लगा और पुलिस को ट्रैफिक जाम से निजात दिलवाने के लिए जूझना पड़ा। यूनिट ने देर शाम जिमखाना क्लब के पास और देर रात के बाद चाइना बाजार में शूट आउट का अगला सीन फिल्माने के लिए तैयारियां की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें