फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलडीए ने ढहाए चार फ्लैट

Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विकास प्राधिकरण के दस्ते ने रविवार को विरोध के बीच नाका क्षेत्र में एक अपार्टमेंट में बने चार अवैध फ्लैटों को ढहा दिया। करीब पांच घंटे तक चली कार्रवाई में अपार्टमेंट की दो मंजिलों को ड्रिल मशीनों और हथौड़ों से तोड़ा गया। इस दौरान पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। ऐशबाग रेलवे स्टेशन के नजदीक अमीर नगर में 123 वर्ग मीटर में बनी इमारत चार साल पहले 2009 में सील की गई थी। इसमें भूतल के अलावा चार मंजिलों तक निर्माणकर लिया गया था, जबकि उसे दो मंजिल तक ही निर्माण की अनुमति थी। वर्ष 2007 में इसका मानचित्र श्यामलाल जगवानी के नाम से एकल आवासीय का पास कराया गया था, जिस पर अर्शी नाम के बिल्डर ने बहुमंजिला इमारत खड़ी कर दी। इमारत में हर मंजिल पर दो-दो फ्लैट हैं, जिनमें भूतल को छोड़कर तीसरी और चौथी मंजिल पर बने चार फ्लैटों को एलडीए के दस्ते ने रविवार को तोड़ दिया। एलडीए के क्षेत्रीय अभियंता लालजी शुक्ला ने बताया कि यह इमारत उन 81 अवैध बिल्डिगों की सूची में शामिल है, जिनके ध्वस्तीकरण आदेश हो चुका है और उच्च न्यायालय में सूची लगाई गई है। कार्रवाई के दौरान बिल्डरों ने विरोध किया मगर पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी के चलते उन्हें पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें