फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन 8 से

Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर लखनऊ और मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन में जनरल, स्लीपर, सेकंड एसी व थर्ड एसी कोच लगाए जाएंगे। स्पेशल ट्रेन के चलने से उन यात्रियों को सुविधा होगी, जिन्हें मुंबई जाने वाली ट्रेनों में बर्थ नहीं मिल पा रही थी। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, ट्रेन सं. 01019 मुंबई से प्रत्येक रविवार को दोपहर 12:25 रवाना होकर नासिक, भोपाल होते हुए सोमवार शाम 6:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन सं. 01020 लखनऊ से प्रत्येक सोमवार की रात 8:30 बजे रवाना होकर मंगलवार देर रात 12:10 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन मुंबई के लोकमान्य तिलक स्टेशन से 7, 14, 21, 28 अप्रैल, 5, 12, 19, 26 मई और 2, 9, 16, 23 जून तथा लखनऊ से 8, 15, 22, 29 अप्रैल, 6, 13, 20, 27 मई और 3, 10, 17 व 24 जून को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें