लखनऊ। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान (द्वितीय) की बृहस्पतिवार को आयोजित परीक्षा में राजधानी के 96 प्रतिशत परीक्षार्थी ही शामिल हुए। परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड 13,997 में से करीब 13,457 बच्चों ने परीक्षा दी। हाईस्कूल की वाणिज्य विषय की परीक्षा में 4337 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। भौतिक विज्ञान में न्यूमेरिकल संबंधी तो वाणिज्य के पर्चे में मांग और आपूर्ति के सवालों में परीक्षार्थी फंसे नजर आए। यूपी बोर्ड में बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र (प्रथम), अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य भूगोल (प्रथम), भौतिक विज्ञान (द्वितीय), व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार (द्वितीय) और कृषि शस्य विज्ञान (षष्ठम) की परीक्षा हुई। वहीं, हाईस्कूल में वाणिज्य की पेपर बच्चों ने हल किया। पहली पाली में हाईस्कूल की वाणिज्य विषय की परीक्षा के लिए कुल 4693 में से 4337 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे। पहली पाली में ही इंटरमीडिएट के अर्थशास्त्र (प्रथम) के लिए 8093 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे जिसमें 7805 ने परीक्षा दी। इसी पाली में आयोजित इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य भूगोल (प्रथम) की परीक्षा में कुल 81 में से 74 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि दूसरी पाली में आयोजित भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 13,457 बच्चों ने परीक्षा दी।
परीक्षा में आज
पहली पाली
हाईस्कूल : विज्ञान
इंटरमीडिएट : संगीत गायन, संगीत वादन तथा नृत्यकला (प्रथम)
दूसरी पाली
इंटरमीडिएट : मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र एवं तर्क शास्त्र (प्रथम)