लखनऊ। पारा क्षेत्र में सोमवार को भाई से झगड़े के बाद नाराज बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में घरवालों ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। पारा के कांशीराम योजना कॉलोनी निवासी संतोष कुमार कपड़े का काम करता है। संतोष ने बताया कि सोमवार को वह काम पर निकला था। घर में पत्नी मीना, बेटी कोमल (21) और बेटा आकाश था। होली के त्यौहार के चलते आकाश ने कपड़े खरीदने की बात कही, इस पर कोमल ने मना कर दिया। इसी के चलते दोनों में झगड़ा हो गया। नाराज होकर कोमल अपने कमरे में चली गई और जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिड़ने पर उसके शोर मचाने पर पहुंची मां जानकारी पर ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची और पति को सूचना दी। मौत से परिवार सदमे में है।