फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन ने ली छात्रा की जान

Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हसनगंज इलाके में बृहस्पतिवार को लेसा की लापरवाही ने फिर एक छात्रा की जान ले ली। छात्रा पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रही थी तभी डालियों के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई और झुलसकर नीचे गिर पड़ी। पुलिस उसे ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का मानना है कि लेसा ने लाइन के आस-पास स्थित पेड़ की कटाई एवं छंटाई की होती तो हादसा टल सकता था। इससे पहले हजरतगंज क्षेत्र में भी एक छात्रा की हाईटेंशन लाइन की चपेट आने से मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार इंदिरा नगरी के निरालानगर रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाले प्रकाश की बेटी मौसमी (14) निराला नगर के आठ नंबर चौराहे के निकट बृहस्पतिवार अपराह्न तीन बजे पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रही थी। अचानक वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गई और पेड़ से नीचे आ गिरी। पुलिस ने घटना की सूचना उपकेंद्र को दी और छात्रा को लेकर ट्रॉमा सेंटर गए, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। पुलिस का मानना है कि इस हादसे का प्रमुख कारण पेड़ के बीच में से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का गुजरना है। लकड़ी तोड़ने के दौरान मौसमी उसे नहीं देख सकी और करंट की चपेट में आ गई। पुलिस ने बताया कि उपखंड अधिकारी अमर सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मौसमी कक्षा आठ की छात्रा थी। पिता ड्राइवर है, लेकिन तीन महीने से उसके बीमार होने के कारण पूरा परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। उसकी मां भूरी लोगों के घरों में काम करके पांच बेटियाें एवं एक बेटे का पालन-पोषण करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें