फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की तालाब में डूबकर मौत

Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईगंज में बुधवार को एक पांच वर्षीय मासूम की तालाब में डूबकर मौत हो गई। वह तालाब में गई गेंद को किनारे खड़े होकर लकड़ी से निकाल रही थी तभी उसका पैर फिसल गया और तालाब में डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, गोसाईगंज के बस्तिया गांव निवासी तीरथ राम की बेटी सोनाली बुधवार शाम घर के बाहर प्लास्टिक की गेंद से खेल रही थी। खेलते-खेलते गेंद घर के सामने बने तालाब में चली गई। सोनाली एक लकड़ी के टुकड़े से तालाब में गई गेंद को बाहर निकालने का प्रयास करने लगी तभी उसका पैर फिसल गया और वो तालाब में जा गिरी। सोनाली ने शोर मचाया तो पास में खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे बाद बच्ची को तालाब से बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें