फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया इंस्टीट्यूट को मिलेंगे 12 रेजीडेंट डॉक्टर

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज को 12 रेजीडेंट डॉक्टर और मिलेंगे। शासन से इसके लिए अनुमति मिल गई है। इन रेजीडेंट डॉक्टरों की तैनाती 89 दिनों के लिए की जाएगी। रेजीडेंट डॉक्टर के मिलने से मरीजों के इलाज और देखभाल में मदद मिल सकेगी। अभी तक रेजीडेंट डॉक्टरों की कमी के चलते फैकल्टी सदस्यों को ही मरीजों को भर्ती करने से लेकर डिस्चार्ज करने तक का कार्य करना पड़ता है। निदेशक प्रो. एमसी पंत ने बताया कि कार्डियोवस्कुलर थोरेसिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी, रेडिएशन आंकोलॉजी, एनेस्थीसिया, रेडियो डायग्नोसिस, सर्जिकल आंकोलॉजी, गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में रेजीडेंट डॉक्टरों की तैनाती होनी है। शासन से अनुमति मिलने के बाद इसके लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है। एमएस, एमडी और डीएनबी डिग्री वाले चिकित्सक आवेदन कर सकते हैं। कार्डियोवस्कुलर थोरेसिक सर्जरी विभाग में दो, न्यूरो सर्जरी विभाग दो, न्यूरोलॉजी विभाग में दो, रेडिएशन आंकोलॉजी विभाग में एक, एनेस्थीसिया विभाग में एक, रेडियोडायग्नोसिस विभाग में दो, सर्जिकल आंकोलॉजी और गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में एक-एक रेजीडेंट डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें