फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग से लाखों का सामान जला

Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नाका में शुक्रवार शाम एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लग गई, जिससे उसमें रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। घटना से कुछ देर पहले ही मालिक दुकान ने बंद की थी। दुकानदारों की सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आधे घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया। पुलिस के मुताबिक दुकान में आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। राजाजीपुरम निवासी विनीत कुमार जिंदल की नाका के शांति राज मार्केट में अशोका रेडियोज के नाम इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। बृहस्पतिवार रात 8 बजे वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में आसपास के दुकानदारों ने उनकी दुकान में आग लगने की सूचना दी। आनन-फानन में वह अपनी दुकान पहुंचे। इस बीच आसपास के दुकानदारों ने फायर स्टेशन पर सूचना दे दी। आग लगने की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच उन्होंने दुकान का शटर भी खोल दिया, जिससे दमकल की एक गाड़ी ने आधे घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया। समय रहते शटर खोल जाने से आग दुकान के पिछले हिस्से में नहीं पहुंच पाई। इससे काफी बड़ा नुकसान होने से बच गया। मालिक विनीत ने बताया कि आग से दुकान में रखे टीवी, काउंटर शोकेश में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान, इमर्जेंसी लाइटें सहित काफी सामान जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि आग से चार से पांच लाख का नुकसान होने की आशंका है। पुलिस ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें