फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने दबोचा पासपोर्ट कार्यालय का दलाल

Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सीबीआई ने शुक्रवार को लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय के एक दलाल को रंगे हाथ दबोच लिया। सेवानिवृत्त अभियंता सतीश चंद्र के बेटे व बहू अमेरिका में रहते हैं। वे अपने बेटे के पास जाने के लिए पासपोर्ट बनवाना चाहते थे। इंद्रजीत सिंह नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क कर कहा कि वह उनका पासपोर्ट बनवा देगा लेकिन इसके लिए उन्हें ऊपर से रकम खर्च करनी होगी। पासपोर्ट बनवाने के लिए उन्हें कई दिन तक चक्कर लगवाने वाले दलाल से जब वे परेशान हो गए तो उन्होंने इसकी शिकायत सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधी शाखा से की। सीबीआई ने उन्हें दलाल को पेशगी रकम देने को कहा। शुक्रवार को जैसे ही सतीश चंद्र ने दलाल इंद्रजीत सिंह को पासपोर्ट बनवाने के लिए 11 हजार रुपए दिए, उसे दबोच लिया गया। पकड़े गए दलाल ने सीबीआई को बताया है कि वह पासपोर्ट कार्यालय में किसके साथ मिलकर पासपोर्ट बनवाने का काम करता था और ऊपरी कमाई की रकम कार्यालय में किस-किस तक पहुंचती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें