फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस आज

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय का 92वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह का आयोजन पूर्व छात्र परिषद द्वारा मालवीय सभागार में शाम 4 बजे से किया जाएगा। इस दौरान नौ पूर्व छात्र सम्मानित होंगे, जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां अर्जित की हैं। पूर्व छात्र परिषद इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विकास में अपनी भागीदारी से जुड़ी कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संसदीय कार्य राज्यमंत्री राजीव शुक्ला एवं मुख्य अतिथि राज्यपाल बीएल जोशी होंगे। कुलपति जी. पटनायक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय में 1939-41 तक छात्र रहे राम आडवाणी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया जाएगा। इससे पहले इस पुरस्कार से विनोद मेहता, एनकेपी साल्वे, जस्टिस एएस आनंद, सुरजीत सिंह बरनाला, डॉ. नरेश त्रेहन को सम्मानित किया जा चुका है। आठ और पूर्व छात्र भी अपने विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किए जाएंगे। इनमें हृदय रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. मंसूर हसन, इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ खंडपीठ के सीनियर जस्टिस राजीव शर्मा, भोज मुक्त विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश के कुलपति प्रो. एसके सिंह, कैबिनेट सचिवालय में सचिव आलोक रावत, सदस्य, ट्रैफिक रेलवे बोर्ड वीके श्रीवास्तव, वीरबल साहनी पुरावनस्पतिक संस्थान के निदेशक डॉ. एनसी मेहरोत्रा, पत्रकार के विक्रम राव एवं गायिका दिलराज कौर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें