फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू ः रेडियोथैरेपी विभाग के एक और शिक्षक का इस्तीफा

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के रेडियोथैरेपी विभाग से एक और शिक्षक ने अलविदा कह दिया है। दो वरिष्ठ शिक्षकों ने एक-एक कर विभाग को छोड़ दिया। वहीं, एक सीनियर शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं। हालत ये है कि एमडी रेडियोथैरेपी की डिग्री वाले एक भी प्रोफेसर विभाग में नहीं बचे हैं। इसके चलते एमडी रेडियोथैरेपी में एमडी की सीटें बढ़ाने की कवायद को भी झटका लगा है। केजीएमयू से इस्तीफा देकर प्रो. एमएल भट्ट ने डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में रेडियोथैरेपी विभागाध्यक्ष के रूप में जॉइन कर लिया है। इससे पहले प्रो. एमसी पंत लोहिया इंस्टीट्यूट के निदेशक पद पर चयनित हो गए थे। वर्तमान में विभागाध्यक्ष प्रो. नसीम जमाल, प्रो. पीके श्रीवास्तव रेडियोडायग्नोसिस विशेषज्ञ हैं। सिर्फ चार शिक्षकों के पास एमडी रेडियोथैरेपी की डिग्री है। बताया जा रहा है कि विभाग में एमडी रेडियोथैरेपी की दो सीटें हैं। चार अतिरिक्त सीटों के लिए एमसीआई में आवेदन किया गया है, जिससे सीटें बढ़कर छह हो जाएगी लेकिन प्रोफेसरों की कमी सीटों की बढ़ोत्तरी के लिए संकट बन गई है। हालत ये है कि विभाग बढ़ने की बजाए पिछड़ता जा रहा है। विभाग को 15 करोड़ रुपये की लीनियर एक्सीलिनिरेटर और सीटी सिमुलेटर मशीन तीन साल से अधिक समय से खरीद कर दी गई है, लेकिन दोनों ही मशीनें अभी तक डिब्बों में बंद हैं। मरीजों को अत्याधुनिक मशीनें होते हुए भी आउट डेटेड रेडियोथैरेपी मशीन से इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें