फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष कुर्सी की उल्टी गिनती शुरू, बैठक आज

Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बसपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष को कुर्सी से हटाने के लिए पेश अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार सुबह 11 बजे से होने वाली बैठक में सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों द्वारा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान के प्रति पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके बाद अध्यक्ष के कुर्सी पर बने रहने अथवा हटाए जाने के प्रस्ताव पर 64 सदस्यीय सदन में मतदान होगा। सपा समर्थित कई सदस्यों के अंतिम समय में धर्मेंद्र प्रधान के साथ जुड़ने से बैठक के हंगामी होने के आसार भी जताए जा रहे हैं। बैठक की पूर्व संध्या पर कुर्सी हथियाने व बचाने की जंग गुरुवार को पूरे जोर पर दिखी। धर्मेंद्र समर्थित खेमा जहां शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से गिरने का दावा जताने में लगा रहा। वहीं, तीन विधायकों की अगुवाई में सपा खेमा का कहना था कि अविश्वास प्रस्ताव पूर्ण बहुमत से पारित होगा। नैतिकता के तहत अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान को अब तक इस्तीफा दे देना चाहिए था। खैर अब भी धर्मेंद्र बैठक शुरू होने से पहले अपना इस्तीफा देकर इज्जत बचा सकते हैं। सपा के तीन विधायकों की अगुवाई में बीते माह जिला पंचायत के साठ फीसदी से अधिक सदस्यों ने वर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस जिलाधिकारी को सौंपा था। जिलाधिकारी ने उक्त प्रस्ताव पर चर्चा व मतदान कराने के लिए नौ नवंबर को जिला पंचायत के 64 सदस्यीय पूर्ण सदन की बैठक बुलाई है। बैठक के हंगामी होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन व ग्राम्य विकास विभाग के नामित अधिकारी भी बैठक के दौरान जिला पंचायत भवन में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें