फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल महिला सिपाही ने दम तोड़ा

Tue, 16 Oct 2012 12:00 PM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रपति आगमन के पूर्वाभ्यास पर ड्यूटी करने जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक सवार महिला सिपाही जाकिया बेगम (42) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पांच दिन पूर्व उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां से बाद में उसके बेटे ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मूलरूप से हरदोई की साहाबाद निवासी जाकिया बेगम को पति फारिख अली की मौत के बाद पुलिस में नौकरी मिली थी। वह ठाकुरगंज के आशिया मऊ में अपने बेटे के साथ रहती थी। राष्ट्रपति के आगमन से एक दिन पहले बीते बृहस्पतिवार को जाकिया बेगम की ड्यूटी पूर्वाभ्यास के लिए सरोजनीनगर क्षेत्र में लगाई गई थी। वह अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रही थी तभी कानपुर रोड पर मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें