लखनऊ। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर दिल्ली जा रहे यात्री अन्नपूर्णा के पास जांच के दौरान तीन कारतूस मिले। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने यात्री को रोक लिया। मौके पर लाइसेंस दिखाने के बाद यात्री को जाने दिया गया। सीआईएसएफ के मुताबिक यात्री जेट एयरलाइंस के विमान से दिल्ली जा रहा था।