क्यों और कितनी ट्रेनें हुई हैं कैंसिल?
भारी बारिश के कारण तवी और चक्की नदी में अचानक बाढ़ आने से मिट्टी का भारी कटाव हो रहा है। इसकी चपेट में रेलवे लाइनें भी आ रही हैं। सुरक्षा को देखते उत्तर रेलवे के जम्मू डिवीजन में रेल यातायात को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। रेलवे ने कुछ ट्रेनों के कैंसिल होने, कुछ के रूट बदनले कुछ ट्रेनों को बीच के स्टेशनों में ही टर्मिनेट किया जा रहा है। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से 44 ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी शुरू किया गया है। माता वैष्णो देवी कटरा, जम्मू तवी और पठानकोट रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाया गया है। जम्मू के लिए हेल्पलाइन नंबर 7888839911 नंबर पर फोन कर सकते हैं, जबकि दिल्ली के लिए 9717638775 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
Property Rights Of Women: शादी के बाद पिता की संपत्ति में बेटी का कितना होता है अधिकार? क्या है कानून
कैंसिल की गईं प्रमुख ट्रेनें
- 54622 पठानकोट – जालंधर सिटी पैसेंजर (26.08.2025)
- 12265 दिल्ली सराय रोहिल्ला – जम्मू तवी (26.08.2025)
- 12425 नई दिल्ली – जम्मू तवी (26.08.2025)
- 74910 शहीद कैप्टन तुषार महाजन – पठानकोट (26.08.2025)
- 14610 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – योग नगरी ऋषिकेश (26.08.2025)
- 22402 शहीद कैप्टन तुषार महाजन – दिल्ली सराय रोहिल्ला (26.08.2025)
- 12446 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली (26.08.2025)
- 16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – चेन्नई (26.08.2025)
- 22462 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली (26.08.2025)
- 14503 कालका – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (26.08.2025)
- 22461 नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (26.08.2025)
- 74907 पठानकोट – शहीद कैप्टन तुषार महाजन (26.08.2025)
- 14609 योग नगरी ऋषिकेश – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (26.08.2025)
- 22477 नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (26.08.2025)
- 12238 जम्मूतवी – वाराणसी (26.08.2025)
- 22440 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली (26.08.2025)
- 12445 नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (26.08.2025)
- 18310 जम्मूतवी – संबलपुर जंक्शन (26.08.2025)
- 74904 पठानकोट – जालंधर सिटी (26.08.2025)
- 74903 जालंधर सिटी – पठानकोट (26.08.2025)
- 54621 जालंधर सिटी – पठानकोट (26.08.2025)
- 74673 वेरका जंक्शन – पठानकोट (26.08.2025)
- 74674 पठानकोट – वेरका जंक्शन (26.08.2025)
- 26406 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – अमृतसर (27.08.2025)
- 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – कामाख्या (27.08.2025)
- 12920 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – बांद्रा टर्मिनस (27.08.2025)
- 74906 पठानकोट – शहीद कैप्टन तुषार महाजन (27.08.2025)
- 20434 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली (27.08.2025)
- 14610 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – योग नगरी ऋषिकेश (27.08.2025)
- 14504 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – कालका (27.08.2025)
- 12446 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली (27.08.2025)
- 26405 अमृतसर – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (27.08.2025)
- 11450 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – जबलपुर (27.08.2025)
- 22462 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली (27.08.2025)
- 12266 जम्मूतवी – दिल्ली सराय रोहिल्ला (27.08.2025)
- 74909 पठानकोट – शहीद कैप्टन तुषार महाजन (27.08.2025)
- 74902 पठानकोट – जालंधर सिटी (27.08.2025)
- 54622 पठानकोट – जालंधर सिटी (27.08.2025)
- 74901 जालंधर सिटी – पठानकोट (27.08.2025)
- 74904 पठानकोट – जालंधर सिटी (27.08.2025)
- 54621 जालंधर सिटी – पठानकोट (27.08.2025)
- 74903 जालंधर सिटी – पठानकोट (27.08.2025)
- 74674 पठानकोट – वेरका जंक्शन (27.08.2025)
- 74673 वेरका जंक्शन – पठानकोट (27.08.2025)
PM Vishwakarma Yojana: क्या है विश्वकर्मा योजना? लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन, मिलेंगे ये बड़े फायदे
कैसे मिलेगा रिफंड?
भारतीय रेलवे नियमों के मुताबिक, अगर ट्रेन रद्द होती है तो टिकट का पूरा पैसा रिफंड किया जाता है। अगर कोई ट्रेन 3 घंटे या इससे ज्यादा देरी से चल रही है और आप टिकट कैंसिल करवाते हैं तो आपको पूरा रिफंड मिलता है। ट्रेन कैंसिल होने पर रिफंड उसी अकाउंट में वापस आ जाता है, जिससे पेमेंट किया गया होता है। अगर आपने काउंटर से टिकट लिया है तो वहीं से पूरा पैसा वापस लिया जा सकता है। रिफंड के लिए आप डिपॉजिट रसीद प्रोसेस (TDR) भी फाइल कर सकते हैं। रिफंड आने में करीब एक हफ्ते का समय लग सकता है।