India America Tariff Tension And The Future Of Quad: 27 अगस्त, रात 12:01 मिनट से अमेरिका में भारत से आयात होने वाले सामानों पर 50 प्रतिशत के टैरिफ शुल्क लागू हो जाएंगे। चुनावी प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह लगातार कहा जा रहा था कि भारत अमेरिकी सामानों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाता है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि अमेरिकी कंपनियों को भारत में सामान बेचने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बीते वर्षों में भारत द्वारा रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीदना भी अमेरिका को पसंद नहीं आ रहा है। इन्हीं बेतुकी चीजों का हवाला देते हुए ट्रंप प्रशासन ने भारत पर टैरिफ लगाया है। अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत का क्वाड और अमेरिका की इंडो पैसिफिक डिप्लोमेसी में क्या भूमिका होगी? इसको लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं?