बजट 2023-24: अब सीवेज होल की सफाई इंसान नहीं बल्कि मशीनें करेंगी
- फोटो : istock
Budget 2023-24: अपने घर से लेकर अपने आसपास वाली जगहों तक सफाई रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि जहां गंदगी होती है वहां बीमारियां जन्म लेती हैं। इसलिए हर कोई सफाई पर जोर देता है और यही नहीं सरकार की तरफ से भी कई तरह के सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं, आपने देखा होगा कि आपके मोहल्ले या सोसायटी में सफाई कर्मी आते होंगे, जो हर जगह सफाई का काम करते हैं। इसके अलावा सड़कों और अलग जगहों पर बने मेन होल यानी सीवेज होल में सफाईकर्मियों को खुद जाना पड़ता था। पर अब सरकार इस व्यवस्था को बदलने जा रही है। इसका एलान खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-24 में किया। तो चलिए जानते हैं इस बारे मे। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
क्या हुआ है एलान?
दरअसल, वित्त मंत्री ने संसद में बजट पेश करते हुए ये एलान किया कि अब सरकार स्वच्छता अभियान को एडवांस करेगी। इससे सीवेज की सफाई मशीनों से होगी, जो अब तक खुद सफाईकर्मी होल में जाकर करते थे।
क्या होगा फायदा?
बात अगर मैन होल से मशीन होल के फायदों की करें, तो इसमें सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि अब खुद व्यक्ति को मेन होल में नहीं जाना पड़ेगा। इससे व्यक्ति की जान बचेगी, क्योंकि ये हम सब जानते हैं कि बीते सालों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें सीवेज की सफाई के दौरान निकलने वाली जहरीली गैसों के कारण सफाईकर्मियों की मौत तक हो गई।
क्या है मशीन होल कैसे करेगा काम?
मशीन होल को अगर आसान भाषा में समझना है तो इसे ऐसे समझा जा सकता है जिसमें अब इंसान को मेन होल में न जाकर अब मशीन इस काम को करेगी यानी अब ये मशीन आधारित होगा। इसमें हाई तकनीकी रूप से लैस मशीनों का इस्तेमाल सीवेज के होल को साफ करने के लिए किया जाएगा। ऐसी तकनीक बाहर के कई देशों में अपनाई जाती है।
क्या है भविष्य?
बात अगर इस मशीन आधारित सीवेज सफाई की करें, तो इसकी जरूरत साफ नजर आती थी। जिस तरह से सफाईकर्मियों को दिक्कतें और उनकी जान जाने जैसे मामले सामने आते थे, वो हर किसी के लिए चिंता का विषय थे। ऐसे में मशीनीकरण से ये काम बेहद आसन हो सकता है। ऐसे में माना जा रहा है इसका भविष्य सुगम हो सकता है।