पैन कार्ड का इस्तेमाल पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र के लिए कर सकते हैं। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है, तो हम आपको पैन कार्ड के लिए आवेदन करने के बारे में बताते हैं।
जानिए क्या है तरीका
इस प्रक्रिया से पैन कार्ड बनवाने के लिए घर से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी दफ्तर या कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। इस प्रक्रिया से आपका पैन कार्ड बनकर आपके घर आ जाएगा। पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय आपको कुछ फीस भी देनी पड़ेगी।
New Year 2023 Investment: नए साल पर इस सरकारी स्कीम में करें दस हजार रुपये निवेश, गारंटीड मिलेंगे 32.54 लाख
भारतीयों के लिए 110 रुपये फीस है, तो वहीं अगर कोई विदेशी आवेदन करता है तो उसे 864 रुपये देने होंगे। जीएसटी चार्ज अलग से लिया जा सकता है। आपको पेमेंट ऑनलाइन तरीके से करना होगा। नेट बैंकिंग और डेबिट क्रेडिट कार्ड की मदद से पेमेंट कर सकते हैं।
Aadhaar Card Update: आधार कार्ड पर पता ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे करें अपडेट? इन तरीकों से मिनटों में हो जाएगा काम
पैन कार्ड के आवेदन के लिए आप 'Protean' की वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट पर 'न्यू पैन' के विकल्प पर क्लिक करिए।
इसके बाद आप वहां पर पैन फॉर्म 49A में अपनी जानकारी भरिए और सबमिट कर दीजिए
आवेदन करने के बाद आपको दस्तावेज देने होंगे।
नए पेज पर आप दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको अटेस्टेड डॉक्यूमेंट 'Protean' को भेजनी होगी।
सभी दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो आपका पैन कार्ड बनाने के लिए प्रॉसेस को पूरा किया जाएगा।
आपको पैन कार्ड 10 दिनों में जारी कर दिया जाएगा और पैन कार्ड डाकघर के माध्यम से आपके घर आ जाएगा।