इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
अगर आप किसान क्रेडिट कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, ड्राइविंग लाइसेंस, कृषि भूमि के कागजात आदि दस्तावेज शामिल हैं।
कब हुई थी स्कीम की शुरुआत
कैसे करें स्कीम में आवेदन?
किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम का लाभ लेने की प्रक्रिया काफी आसान है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना होगा, जो किसान क्रेडिट कार्ड जारी करता है। इसके बाद आपको आवेदन पत्र भरने के बाद उसे लोन अधिकारी के पास जमा करना है। इसके बाद बैंक बाकी जरूरी चीजों की जांच करके आपके नाम पर किसान क्रेडिट कार्ड जारी कर देगा।