आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज का नाम मातारानी राजधानी पैकेज है। इस यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली से होगी। इस पैकेज के तहत आपको थर्ड एसी में यात्रा करने का मौका मिल रहा है।
वहीं सफर के दौरान आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आपके खाने पीने का पूरा बंदोबस्त आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा। इस पैकेज के तहत आपको दो ब्रेकफास्ट, एक लंच और एक डिनर का मौका मिल रहा है।
इसके अलावा आपके रुकने के लिए आईआरसीटीसी द्वारा होटल की व्यवस्था भी की जाएगी। इस पैकेज के तहत यात्रा करने के लिए आपको 6,390 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं अलग-अलग टैरिफ पैकेज भी इसमें मिल रहे हैं। ऐसे में यात्रा का अधिकतम किराया 8300 रुपये तक आएगा।
अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको बिना देर किए इस पैकेज के तहत बुकिंग करा लेनी चाहिए। आप irctctourism.com पर विजिट करके इस पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं।