फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी फ्लाइट के जरिए कराने जा रहा है थाईलैंड की सैर, जानिए कितना आएगा खर्चा

Fri, 12 Aug 2022 11:31 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Tour Package 2022 For Thailand: अगर आप थाईलैंड घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको थाईलैंड की खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है। थाईलैंड में घूमने लायक कई शानदार जगहें हैं। बैंकॉक और पटाया जैसी खूबसूरत जगहों पर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में थाईलैंड के ये स्थान हमेशा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। आईआरसीटीसी द्वारा मिल रहे थाईलैंड घूमने के इस शानदार मौके को आपको मिस नहीं करना चाहिए। देश भर में कई लोग इस टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। आईआरसीटीसी का ये एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट के जरिए मुंबई से थाईलैंड ले जाया जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस थाईलैंड टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
ये टूर पैकेज कुल 4 रातों और 5 दिनों का है। इसकी शुरुआत मुंबई से 6 सितंबर और 7 अक्तूबर को होगी। इसके अंतर्गत आपको मुंबई से फ्लाइट के जरिए थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम ट्रेजर ऑफ थाईलैंड है। इसमें आपको बैंकॉक के खूबसूरत आइलैंड पर घुमाया जाएगा।

4 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
पैकेज के अंतर्गत आपको पटाया में कोरल आइलैंड और अल्काजार शो देखने का मौका भी मिलेगा। इसके अलावा आपको बैंकॉक में टेंपल टूर, सफारी वर्ल्ड, मरीन पार्क आदि कई खूबसूरत जगह घूमने का मौका भी मिल रहा है। यात्रा के दौरान आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। पैकेज के अंतर्गत आपके खाने-पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 58,100 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 50,500 रुपये का भुगतान करना है। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 50,500 रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें