इस टूर पैकेज में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। इस पैकेज के अंतर्गत यात्रियों को ट्रेन से आने-जाने की सुविधा, स्थानीय जगहों पर घुमाने के लिए कैब, ठहरने के लिए होटल और यात्रा के दौरान भोजन की व्यवस्था की गई है। इससे यात्रियों को अलग-अलग सेवाओं की बुकिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। धार्मिक यात्रा के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही पैकेज में उपलब्ध होने से आपकी यात्रा सुविधाजनक होगी।
यात्रा की शुरुआत दिल्ली से होगी और इंदौर, महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की आगामी यात्रा की तारीख 12 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। महाकालेश्वर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जबकि नर्मदा नदी के तट पर स्थित ओंकारेश्वर भी श्रद्धालुओं की आस्था का एक प्रमुख केंद्र है।
आप सीटों की उपलब्धता के अनुसार समय रहते बुकिंग कर सकते हैं। यात्रा से पहले पैकेज में शामिल सेवाओं, नियमों और शर्तों की पूरी जानकारी प्राप्त जरूर करें। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज उन लोगों के लिए खास है, जो एक यात्रा में दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं।
इस टूर पैकेज के किराये की बात करें तो अकेले यात्रा करने पर आपको 31,475 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 18,375 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 16,015 रुपये है।