फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inverter Buying Guide: गर्मियों के सीजन में खरीदने जा रहे हैं नया इनवर्टर, तो जान लें ये जरूरी बातें

Sun, 26 Mar 2023 02:37 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इनवर्टर बैटरी खरीदते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Inverter Buying Guide - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Inverter Buying Guide: गर्मियों के सीजन में बिजली जाने की समस्या काफी आम हो जाती है। ऐसे में कई लोग अपने घरों में इनवर्टर का उपयोग करते हैं। गर्मी में बिजली जाने की समस्या से राहत पाने के लिए इनवर्टर बैटरी सबसे शानदार विकल्प है। इसी वजह से गर्मी के मौसम में इनवर्टर की डिमांड काफी बढ़ जाती है। अगर आप बाजार से इनवर्टर खरीद रहे हैं। ऐसे में उसको खरीदने पर आपका करीब 20 हजार रुपये तक का खर्चा आ सकता है। 

विज्ञापन


इनवर्टर बैटरी खरीदते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार लोग जानकारी के अभाव में गलत बैटरी खरीद लेते हैं। इस तरह की बैटरियां इस्तेमाल करने पर काफी जल्दी डाउन हो जाती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान इनवर्टर बैटरी खरीदने पर रखना चाहिए।

अगर आप किसी ऐसै इलाके में रह रहे हैं, जहां बिजली कम रहती है। इस स्थिति में आप 75-80Ah पावर वाली बैटरी को खरीद सकते हैं। ये आपके लिए एक शानदार विकल्प है।

वहीं अगर आपके एरिया में इससे ज्यादा देर तक बिजली नहीं रहती है। इस स्थिति में आप उसी मुताबिक बैटरी पावर को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा आपके एरिया में बिजली की कटौती कम होती है। इस स्थिति में आप कम पावर वाली बैटरी को खरीद सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: अभी भी नहीं आई है 13वीं किस्त, तो तुरंत करें ये काम, खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे पैसे

आपको अपने इनवर्टर बैटरी के लिए ट्यूबलर बैटरी को खरीदना चाहिए। ट्यूबलर बैटरी में कई खास बातें होती हैं। यह तेजी से चार्ज होने के साथ लंबे समय तक चलती है।
विज्ञापन

इसके अलावा नई इनवर्टर की बैटरी खरीदने से पहले उसकी वारंटी पीरियड को जरूर चेक करें। ट्यूबवेलर बैटरी तीन साल की वारंटी के साथ मिलती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें