Common inverter problems and solutions: इन्वर्टर आज के समय में घरों की जरूरत बन चुका है। बिजली कटौती के समय यह लगातार घर के भीतर बिजली की आपूर्ति करने का काम करता है। हालांकि, अक्सर कई लोग शिकायत करते हैं कि उनकी इन्वर्टर बैटरी अपेक्षा से काफी पहले ही खराब हो जाती है। ऐसे में आपको बैटरी के खराब होने के कुछ प्रमुख कारणों के बारे में जानना जरूरी है। इससे आप अपनी इन्वर्टर बैटरी की लाइफ को बढ़ा सकते हैं।
• इन्वर्टर बैटरी के जल्दी खराब होने का एक बड़ा कारण उसका ठीक रखरखाव न करना है।
• वहीं दूसरी प्रमुख वजह ओवरलोडिंग है।
• अगर आप बैटरी को किसी अत्यधिक गर्म या खराब वेंटिलेशन वाली जगह पर रखते हैं, तो यह उसके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
• आपको सही क्षमता वाला इन्वर्टर चुनना चाहिए।
• इससे उसकी लाइफस्पैन बढ़ सकती है।
• समय-समय पर टर्मिनलों की सफाई करनी भी जरूरी है।
• पानी का स्तर जांचना और बैटरी की हेल्थ मॉनिटर करना भी काफी जरूरी काम है।
• अगर आप ये छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो इससे बैटरी लंबे समय तक अच्छा परफॉर्म करेगी।