फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा एलान, दीवाली तक हो सकता है नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म, चीजें हो जाएंगी सस्ती

Fri, 15 Aug 2025 09:52 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में हमने जीएसटी में कई बदलावों को अंजाम दिया। वहीं अब हम अगली पीढ़ी के लिए जीएसटी बदलाव लेकर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
PM Modi Announces Next Generation GST Reforms - फोटो : डीडी वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। लाल किले की प्राचीर पर अपना संबोधन देते हुए उन्होंने कहा कि दीवाली तक सरकार अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार को लागू करेगी। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि यह दीवाली देशवासियों के लिए डबल दीवाली होगी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में हमने जीएसटी में कई बदलावों को अंजाम दिया। वहीं अब हम अगली पीढ़ी के लिए जीएसटी बदलाव लेकर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी बदलावों के लागू होने के बाद यह न केवल टैक्स संरचना को सरल बनाएगा बल्कि इससे देशभर में टैक्स का बोझ भी कम होगा। इस बदलाव का बड़ा फायदा छोटे और मध्यम व्यापारियों को होगा। वस्तु और सेवाएं बाजार में कम कीमत पर मिलेंगी। इस कारण उनकी बिक्री बढ़ेगी। 

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि मेड इन इंडिया उत्पादों के लिए हमारा मंत्र दाम कम, दम ज्यादा होना चाहिए। यह समय की मांग है। लाल किले की प्राचीर पर उन्होंने बीते दशक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दौरान भारत ने सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। 

वहीं अब भारत को और अधिक ताकत के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। हमें अब बड़े लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। हमें दूसरों को नीचा दिखाने में ऊर्जा और समय को बर्बाद करने की जरूरत नहीं है बल्कि हमें खुद को मजबूत बनाने की दिशा में काम करना होगा। 

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि मैक्रोइकोनॉमिक इंडिकेटर्स मजबूत स्थिति में हैं। वैश्विक रेटिंग एजेंसियां देश की अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताने का काम कर रही हैं। 
विज्ञापन

यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान 1 लाख करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना को शुरू किए जाने की घोषणा भी की है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार निजी क्षेत्र में पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें