फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana: क्या है प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना? जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ

Fri, 15 Aug 2025 09:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana भारत सरकार ने युवाओं को रोजगार देने और कंपनियों को नई भर्तियों के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) शुरू की है। यह योजना 15 अगस्त 2025 से लागू हो गई है। 
विज्ञापन
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

79वें स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्रन मोदी ने लाल किले से कई घोषणाएं की। उन्होंने देश के किसानों, पशुपालकों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई योजनाओं को लागू करने का एलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि देश के नौजवानों आज मैं आपके लिए भी एक खुशखबर लाया हूं। आज 15 अगस्त है, आज के ही दिन मेरे देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपये की योजना हम लागू कर रहे हैं। आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू हो रही है। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले बेटे बेटी को 15 हजार रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। कंपनियों को भी जो ज्यादा रोजगार जुटाएगा, उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना करीब 3.5 करोड़ नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बनाएगी। आइए जानते हैं क्या है प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना और किसे मिलेगा इस योजना का लाभ।

विज्ञापन





क्या है पीएम विकसित भारत रोजगार योजना ?

भारत सरकार ने युवाओं को रोजगार देने और कंपनियों को नई भर्तियों के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) शुरू की है। यह योजना 15 अगस्त 2025 से लागू हो गई है। इसका मुख्य उद्देश्य देश में 3.5 करोड़ नए रोजगार पैदा करना और युवाओं को स्थायी नौकरी के साथ आर्थिक मदद देना है।

किसे मिलेगा फायदा?

पहली बार नौकरी करने वाले

अगर आप EPFO में पहली बार रजिस्टर होकर नौकरी कर रहे हैं तो सरकार आपको 15000 रुपये तक का आर्थिक लाभ देगी। यह राशि दो बार में मिलेगी, पहली किस्त छह महीने नौकरी करने के बाद और दूसरी किस्त, 13 महीने पूरा करने और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के बाद। 
विज्ञापन


नियोक्ता

अगर कोई कंपनी नए लोगों को नौकरी देती है, तो उसे 3,000 रुपये प्रति कर्मचारी प्रति माह तक का इंसेंटिव मिलेगा। मेनुफेक्चरिंग क्षेत्र में यह लाभ तीसरे और चौथे साल तक मिल सकता है।

क्यों खास है योजना?

इस योजना से युवाओं को नौकरी और ट्रेनिंग, दोनों का मौका मिलेगा। साथ ही कंपनियों को अधिक लोगों को नौकरी देने की प्रेरणा मिलेगी। इस योजना से MSME और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती मिलेगी।


Happy Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर दिलों में जगाएं देशप्रेम की लौ, शेयर करें जोश बढ़ाने वाले संदेश
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें