फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E-Filing Portal: ई-फाइलिंग करते समय आ रही है ये परेशानी, विभाग ने इंफोसिस कंपनी के साथ मिलकर उठाया जरूरी कदम

Mon, 04 Jul 2022 06:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको ई-फाइलिंग करते सयम दिक्कतें आ रही हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। इस समस्या को लेकर इंफोसिस कंपनी कई जरूरी कदम उठा रही है।
विज्ञापन
E-Filing Portal - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपको ई-फाइलिंग करते समय दिक्कतें आ रही हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। इस समस्या को लेकर इंफोसिस कंपनी कई ठोस कदम उठा रही है। हाल ही में आयकर विभाग ने अपने एक ट्वीट में बताया है कि लोगों को इनकम टैक्स फाइल करते समय कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इस समस्या का हल निकालने के लिए सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़ी कंपनी इंफोसिस कई जरूरी कदम उठा रही है।

विज्ञापन


इंफोसिस ने बताया है कि उसको पोर्टल पर कई अनियमित गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। हाल ही में आयकर विभाग ने अपने एक ट्वीट में जानकारी दी है कि ई-फाइलिंग पोर्टल तक पहुंचने में इनकम टैक्स पेयर्स को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

इसके अलावा विभाग ने इस बात की जानकारी भी दी है कि इनकम टैक्स पोर्टल पर सर्च ऑप्शन से जुड़ी समस्या संज्ञान में आई है। ऐसे में इस समस्या का समाधान करने के लिए आयकर विभाग ने सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस को निर्देश दिए हैं।

वहीं कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि वह इस समस्या को प्राथमिकता के साथ सुलझा रही है। नया इनकम टैक्स पोर्टल www.incometax.gov.in पिछले साल 2021 में शुरू हुआ था।
विज्ञापन

शुरुआती दौर में भी करदाताओं को पोर्टल पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था। वहीं साल 2019 में पोर्टल को विकसित करने का दायित्व 2019 में इंफोसिस कंपनी को दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें