फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inverter: अगर आपकी इन्वर्टर बैटरी जल्दी हो जाती है खत्म, तो लंबे समय तक उपयोग करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Mon, 12 Jun 2023 10:25 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको उन जरूरी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आपकी इन्वर्टर बैटरी लंबे समय तक चलेगी।
विज्ञापन
Inverter Battery - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

How To Use Inverter Battery Efficiently: गर्मियों का सीजन चल रहा है। चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बड़े पैमाने पर एसी, कूलर, पंखे और दूसरे उपकरणों का उपयोग करते हैं। इस कारण गर्मियों के सीजन में बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है। बिजली की खपत बढ़ने से गर्मियों के सीजन में बिजली की काफी ज्यादा कटौती होती है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने घरों में इन्वर्टर को लगाते हैं। हालांकि, इन्वर्टर लगाने के बाद बिजली जाने की समस्या से तो आजादी मिल जाती है। हालांकि, कई बार देखने को मिलता है कि अगर लंबे समय तक बिजली कट जाए। इस स्थिति में इन्वर्टर की बैटरी काफी जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसे में लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आपकी इन्वर्टर बैटरी लंबे समय तक चलेगी। आइए जानते हैं - 

विज्ञापन

कई बार घर में लाइट जाने के बाद लोग अपने घरों में किचन अप्लायंसज का इस्तेमाल करते हैं। आपको यह गलती करने से बचना चाहिए। इन किचन अप्लायंसज का इस्तेमाल करने पर इन्वर्टर बैटरी पर अधिक दबाव पड़ता है। 

अधिक लोड पड़ने से बैटरी के जल्दी खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ऐसे में आपको भूलकर भी इन्वर्टर की मदद से जूसर, मिक्सर आदि तरह के किचन अप्लायंसज को नहीं चलाना चाहिए। 

अगर आप चाहते हैं कि आपकी इन्वर्टर बैटरी जल्दी न खत्म हो। ऐसे में कोशिश करें कि कई उपकरणों का उपयोग आप लो मोड पर करें। इससे इन्वर्टर की बैटरी जल्दी खत्म नहीं होगी। 
विज्ञापन

इसके अलावा अगर आप उस समय भी अपने घरों में लाइट को ऑन करके रखते हैं, जब उसकी जरूरत नहीं होती है। ऐसे में आपके इन्वर्टर की बैटरी जल्दी खत्म होती है। ऐसे में लंबे समय तक इन्वर्टर का उपयोग करने के लिए आपको जब जरूरत हो, तभी लाइट को ऑन रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें