How To Check Whether A Doctor Is A Physician, Surgeon Or Specialist
- फोटो : AI Generated
अस्पताल या क्लिनिक में डॉक्टरों को देखकर अक्सर कई लोग यह सवाल करते हैं कि कौन फिजिशियन है, कौन सर्जन और कौन किसी खास बीमारी का स्पेशलिस्ट। कई बार डॉक्टरों की ड्रेस, कोट के पहनावे से उनके काम के बारे में पता चल जाता है। हालांकि, केवल कपड़ों से किसी डॉक्टर की विशेषज्ञता पूरी तरह तय नहीं की जा सकती है। हालांकि, मेडिकल प्रोफेशन में कुछ सामान्य संकेत जरूर होते हैं। डॉक्टरों की ड्रेस का रंग, स्टेथोस्कोप, सर्जिकल गाउन या आईडी टैग देखकर आप इस बारे में कई बार पता कर सकते हैं कि वे किस विभाग से जुड़े हैं और उनकी भूमिका क्या है?
फिजिशियन को उनकी ड्रेस से कैसे पहचानें?
- फिजिशियन यानी सामान्य रोगों का इलाज करने वाले डॉक्टर अक्सर सफेद कोट में दिखते हैं।
- उनके गले में कई बार स्टेथोस्कोप भी दिखाई देता है।
- सफेद कोट मेडिकल प्रोफेशन में विश्वास और स्वच्छता का प्रतीक माना जाता है।
- कई फिजिशियन अपने नाम के साथ MD या General Physician लिखते हैं।
- इससे उनकी पहचान आसान हो जाती है।
सर्जन को उनकी ड्रेस और रंग से कैसे पहचानें?
- वहीं बात अगर सर्जन की पहचान की करें, तो वे अक्सर ऑपरेशन थिएटर वाले कपड़े पहनते हैं।
- सर्जन अक्सर हरे या नीले रंग के स्क्रब्स पहनते हैं।
- कई सर्जन सिर पर कैप, मास्क और विशेष दस्तानों को भी पहनते हैं।
- अस्पतालों में General Surgeon, Neuro Surgeon या Cardiac Surgeon जैसे नाम उनकी आईडी या कोट पर लिखा होता है।
स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की पहचान कैसे करें?
- स्पेशलिस्ट डॉक्टर अपनी विशेषज्ञता के अनुसार अलग-अलग उपकरण और ड्रेस कोड में दिखाई दे सकते हैं।
- उदाहरण के लिए, हृदय रोग विशेषज्ञ के पास ईसीजी रिपोर्ट या हार्ट मॉनिटर से जुड़ी चीजें होती हैं, जबकि त्वचा रोग विशेषज्ञ सामान्य कोट में क्लिनिक में मरीजों को देखने का काम करते हैं।
डॉक्टर की सही पहचान के लिए क्या देखना चाहिए?
- हालांकि, डॉक्टर की पहचान केवल ड्रेस से ही नहीं करनी चाहिए बल्कि उनकी डिग्री, अनुभव और अस्पताल के विभाग से करनी चाहिए।
- मरीजों को इलाज शुरू कराने से पहले डॉक्टर का नाम, विशेषज्ञता और दूसरी जरूरी जानकारी के बारे में जरूर जांचना चाहिए।
- आजकल कई अस्पतालों में डॉक्टरों के आईडी कार्ड और डिजिटल डिस्प्ले के जरिए भी उनकी विशेषज्ञता के बारे में बताने का काम करते हैं।