अगर कोई दुकानदार MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचता है तो आप उसकी शिकायत राष्ट्रीय उपभोक्ता के हेल्पलाइन नंबर 1800-11-4000 पर कॉल करके दर्ज करा सकते हैं।
आपकी शिकायत दर्ज कराने के बाद संबंधित दुकानदार के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचे जाने की शिकायत सबसे ज्यादा महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से मिलती है। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और बाकी राज्यों से भी इससे जुड़ी कई शिकायतें सामने निकलकर आती रहती हैं।
सरकार के विभिन्न कानूनों और नियमों के बनाने के बाद भी MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचे जाने की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहना जरूरी है। वहीं जरुरत पड़ने पर उपभोक्ता उस दुकानदार पर शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं, जो MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेच रहा है। आज के इस उपभोक्तावादी दौर में आपका सतर्क रहना जरूरी है ताकि आप किसी भी तरह की ठगी का शिकार न बन सकें।