How To Complaint Against Wrong Traffic Challan
- फोटो : AdobeStock
कई लोग सफर करने के लिए अपने निजी वाहन जैसे कार या बाइक का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, सड़क पर कार या बाइक चलाते समय आपको ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है। अगर आप ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो इस स्थिति में पकड़े जाने पर आपका चालान काटा जा सकता है। हेलमेट लगाकर बाइक चलाना, ड्राइविंग लाइसेंस, पीयूसी, इंश्योरेंस से लेकर सीट बेल्ट तक अलग अलग तरह के ट्रैफिक नियम बनाए गए हैं।
इन नियमों का उद्देश्य सड़क परिवहन को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। वहीं कई बार देखने को मिलता है कि व्यक्ति के पास सभी जरूरी दस्तावेज होते हैं और वह सड़क नियमों का पालन करते हुए गाड़ी भी चला रहा होता है, इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस द्वारा उसका गलत चालान काट दिया जाता है।