Cooler Cleaning Tips: गर्मी का मौसम आते ही घरों में सीलिंग फैन चलना शुरू हो जाता है और अब तो तापमान इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि लोग कूलर चलाना भी शुरू कर चुके हैं। देखा जाए तो कूलर गर्मी से राहत दिलाने के लिए सबसे किफायती चीज है। बहुत से लोग पिछले साल का कूलर रखे रहते हैं और गर्मी शुरू होने पर उसका उपयोग करते हैं। ऐसे में कई बार कूलर से दुर्गंध आने की समस्या आपको परेशान कर सकती है। कूलर से दुर्गंध आने से न सिर्फ कमरे की हवा खराब होती है, बल्कि ये स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकती है। यह बदबू गंदे वॉटर टैंक, गीले पैड्स में बैक्टीरिया और फफूंद के जमाव के कारण होती है। लेकिन चिंता न करें, कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप अपने कूलर को साफ कर सकते हैं और मिनटों में दुर्गंध से छुटकारा पा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं...
कूलर से बदबू आने के कारण
कूलर की दुर्गंध के पीछे कई कारण हो सकते हैं। लंबे समय तक टैंक का पानी न बदलना, कूलिंग पैड्स की सफाई न करना, और या फिर कूलर को किसी नम जगह पर रखना। दरअसल, कूलर पैड में नमी की वजह से इसमें फफूंद और बैक्टीरिया पनपते हैं। ऐसे में समय रहते सफाई न की जाए, तो यह कूलर की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। साथ ही सांस संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकता है।
ये भी पढ़ें-
Smartphone Tips:गर्मियों में स्मार्टफोन के ओवरहीट से हैं परेशान? तो अपनाएं ये टिप्स वरना हो सकता है बड़ा हादसा
कूलर की सफाई का आसान घरेलू तरीका-
- सबसे पहले कूलर की बिजली बंद करें और प्लग निकाल दें। टैंक का सारा पानी खाली करें और कूलिंग पैड्स को बाहर निकाल लें।
- टैंक को साफ करने के लिए एक लीटर पानी में आधा कप सिरका (विनेगर) मिलाएं। इस मिश्रण को टैंक में डालें और ब्रश या स्क्रब की मदद से अच्छे से साफ करें। सिरका बैक्टीरिया और फफूंद को खत्म करने में कारगर है। इसके बाद साफ पानी से टैंक को धो लें।
- कूलिंग पैड्स को गुनगुने पानी और हल्के डिटर्जेंट से साफ करें। इन्हें ब्रश से हल्के हाथों रगड़ें ताकि गंदगी और फफूंद निकल जाए। इसके बाद साफ पानी से धोकर धूप में सूखने दें।
- कूलर के पंखे और बाहरी हिस्सों पर जमी धूल को सूखे कपड़े या वैक्यूम क्लीनर से हटाएं। अगर जरूरी हो, तो हल्के गीले कपड़े से पोंछ लें, पर ध्यान रखें कि गीले कपड़े का पानी मोटर में न जाए।
- साफ टैंक में थोड़ा नींबू का रस और पानी मिलाकर छिड़कें। नींबू की ताजगी बदबू को पूरी तरह खत्म कर देगी और कूलर से ताजी हवा आएगी।
- सफाई के बाद कूलर को पूरी तरह सूखने दें, फिर दोबारा पानी भरें। अगर इसके बाद भी बदबू आ रही है, तो कूलिंग पैड्स को को बदलें, फिर दुर्गंध नहीं आएगी।
ये भी पढ़ें-
ध्यान दें: LPG गैस का इस्तेमाल करते समय इन चार बातों का रखें ध्यान, वरना सिलेंडर में लग सकती है आग