फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Test: TDS मीटर से लेकर घर के आसान नुस्खे, पानी असली है या जहरीला? ऐसे पहचानें शुद्धता

Tue, 12 May 2026 08:32 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी के मौसम में साफ और सुरक्षित पानी पीना बेहद जरूरी है। कुछ आसान तरीकों से आप घर बैठे पता लगा सकते हैं कि आपका पानी पीने लायक है या नहीं।
विज्ञापन
Water Purity Check - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या जो पानी आप रोज पी रहे हैं वह वास्तव में सुरक्षित है? आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि दूषित पानी कई गंभीर बीमारियों के होने की वजह बन सकता है। भारत के कई शहरों और गांवों में पाइपलाइन, टंकी या भूजल के जरिए आने वाला पानी बैक्टीरिया, केमिकल या अन्य किन्हीं चीजों की वजह से दूषित हो सकता है। इस कारण पानी की शुद्धता जांचना बेहद जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन


इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप घर बैठे ही पानी की गुणवत्ता का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं। पानी का रंग, गंध, स्वाद और उसकी पारदर्शिता कई बार उसके सुरक्षित या असुरक्षित होने का संकेत देती हैं। पानी की गुणवत्ता के बारे में पता करके आप खुद और अपने परिवार को गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं।

अगर पानी में से बदबू आ रही है या उसका स्वाद सामान्य से अलग लग रहा है, तो यह उसकी खराब गुणवत्ता का संकेत हो सकता है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि साफ पानी में किसी तरह की तेज गंध नहीं होनी चाहिए। अगर पानी से सड़े अंडे या लोहे जैसी गंध आए, तो उसे तुरंत जांचने की जरूरत होती है। इसके अलावा पानी का रंग हल्का पीला, भूरा या धुंधला दिखाई दे तो यह भी उसकी अशुद्धता का संकेत है। इस तरह के पानी को भूलकर भी न पीएं। 
विज्ञापन


आप पानी की शुद्धता की जांच बोतल की मदद लेकर भी कर सकते हैं। इसमें आपको एक पारदर्शी बोतल में पानी भरकर कुछ देर के लिए रख देना है। ऐसा करने के कुछ देर बाद अगर नीचे की ओर छोटे कण, गंदगी या धुंधलापन दिखे तो पानी में अशुद्धियां हो सकती हैं। साफ पानी में इस तरह के गंदे कण नीचे बैठे हुए या तैरते हुए नहीं दिखाई देंगे। 

घर में पानी की शुद्धता जांचने के लिए आप TDS मीटर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह छोटा डिजिटल उपकरण पानी में घुले पदार्थों की मात्रा को बताने का काम करता हैृ।आमतौर पर 50 से 150 TDS काफी अच्छा माना जाता है। 500 TDS तक पानी पिया जा सकता है। अगर टीडीएस की रीडिंग काफी अधिक आ रही है, तो वह पानी दूषित हो सकता है। 

अगर आप अपने घर के पानी की अच्छे से जांच कराना चाहते हैं, तो आप लैब टेस्ट की मदद ले सकते हैं। इसमें आपको पानी कै सैंपल लैब में टेस्ट के लिए भेजना होगा। ऐसा करने से आपको इस बारे में पता चल जाएगा कि पानी में किस तरह के हानिकारक तत्व मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें