फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: लड़की कर रही थी डांस और तभी गिर पड़ी धड़ाम करके, लोग बोले- ब्रेक फेल हो गए; देखें वीडियो

Thu, 01 May 2025 07:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Girl Dancing Video: इंटरनेट पर एक लड़की के डांस का वीडियो छाया हुआ है, लेकिन ये वीडियो सिर्फ डांस की वजह से नहीं बल्कि किसी और कारण से लोगों को पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
डांस करने वक्त लड़की गिरी पीछे, वीडियो हो गया वायरल। - फोटो : X/@amitsharma8683
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Girl Falls Dancing Viral Video: छोटे बच्चे हों या फिर बड़े लोग आजकल लगभग हर कोई सोशल मीडिया से किसी न किसी रूप में जुड़ा हुआ है। फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम जैसे एप को अपने मोबाइल पर डालकर लोग इससे अपना मनोरंजन करते हैं। यही नहीं, लोग अपने कई पोस्ट भी सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं।

विज्ञापन


इस बीच ही कई वीडियो या फोटो ऐसे होते हैं जो लोगों को खूब पसंद आते हैं और वे वायरल तक हो जाते हैं। जैसे, इन दिनों एक लड़की के डांस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डांस तो शानदार है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है, लेकिन कुछ ऐसा भी है जिसे देखकर सब लोग चौंक गए। इसलिए ये वीडियो काफी देखा जा रहा है। आप वीडियो को आगे देख सकते हैं...

डांस वाले इस वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड हुआ जिसमें एक लड़की को डांस करते हुए देखा जा सकता है। ये लड़की डांस तो अच्छा कर रही है। कभी कमर थिरक रही है तो कभी ये लड़की आगे की तरफ आकर डांस कर रही है।
विज्ञापन


इसी बीच जब लड़की अपने हाथों को हिलाते हुए आगे की तरफ आती है तो इसके बाद वे पीछे को जाती है, लेकिन तभी लड़की का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो पीछे गिर जाती है। ये देखकर लड़कियां उसे उठाने लगती है।

खूब देखा जा रहा है वीडियो

सोशल मीडिया एक्स पर अपलोड किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 41 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को काफी लोग लाइक और इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।

कमेंट किए गए

वीडियो के ऊपर यूजर ने लिखा है कि "ब्रेक फेल हो गया।" एक यूजर ने कमेंट किया कि "वैसे तो हंसी नहीं उड़ानी चाहिए, लेकिन बैक गियर सही नहीं है।" अन्य कई यूजर भी कमेंट के जरिे इस वीडियो को मनोरंजन की नजर से देख रहे हैं।

जबकि, कई यूजर ने कमेंट के जरिए लिखा कि डांस करते समय सतर्कता बेहद जरूरी है। वहीं, कई लोगों ने इस वीडियो को मजाकिया तौर पर भी लिया है।

यहां देखिए लड़की के डांस वाला वीडियो:-
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें