Smog Tower: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबादी, गुरुग्राम आदि विभिन्न क्षेत्रों में इस समय प्रदूषण का स्तर काफी खतरनाक रूप ले चुका है। सोमवार के दिन दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में एक्यूआई 500 के ऊपर पहुंच गया। कल पूरे दिन धुंध की परत छाई रही। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए यह काफी खतरनाक है। इससे कई लोगों को श्वास संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए निर्माण कार्य, डीजल जेनरेटर आदि चीजों पर रोक लगा दी गई है। यही नहीं दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्रदूषण से निपटने के लिए लगाया गया स्मॉग टावर भी खराब पड़ा है। वायु को शुद्ध करने के लिए इसमें लगे 40 विशालकाय पंखे भी बंद पड़े हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि स्मॉग टावर काम कैसे करते हैं और ये किस तरह वायु में से प्रदूषक तत्वों को कम करते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।