फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Clean Air Summit: स्वास्थ्य और उत्पादकता के लिए घर और कार्यक्षेत्र में साफ सुथरी हवा का होना है जरूरी

Thu, 29 Aug 2024 10:03 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

CSTEP द्वारा बैंगलुरु में आयोजित इंडियन क्लीन एयर समिट 2024 में "घर और कार्यक्षेत्र में स्वच्छ हवा के स्वास्थ्य और व्यक्ति की उत्पादकता पर पड़ने वाले असर" विषय पर कई महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
Indian Clean Air Summit 2024 - फोटो : CSTEP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Clean Air Summit 2024: कार्यक्षेत्र और घर में साफ सुथरी हवा का काफी महत्व है। साफ हवा न केवल आपके स्वास्थ्य को ठीक रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है बल्कि यह कार्यक्षेत्र में आपकी उत्पादक क्षमता में भी वृद्धि करती है। ऐसे में खराब इंडोर एयर क्वालिटी और उसके व्यक्ति के श्वसन और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन


इसी को देखते हुए CSTEP द्वारा बेंगलुरु में आयोजित इंडियन क्लीन एयर समिट 2024 में "घर और कार्यक्षेत्र में स्वच्छ हवा का स्वास्थ्य और व्यक्ति की उत्पादकता पर पड़ने वाले असर" विषय पर कई महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में गुरुप्रकाश शास्त्री (Associate Vice President and Head of Climate Action, Infosys) ने इंडोर एयर क्वालिटी को सुधारने के लिए एक स्पष्ट व्यावसायिक दृष्टिकोण पर जोर दिया। 

Indian Clean Air Summit 2024 - फोटो : CSTEP
इस दौरान उन्होंने बताया कि घर और कार्यक्षेत्रों में मौजूद साफ सुथरी हवा न केवल स्वास्थ्य के लिए ही अच्छी है बल्कि इसके व्यावसायिक लाभ भी हैं। इस कारण कर्मचारियों की अच्छी सेहत सुनिश्चित करना उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, ताकि कर्मचारी की उत्पादकता और अच्छे व्यापार को सुनिश्चित किया जा सके।

Indian Clean Air Summit 2024 - फोटो : CSTEP
इसके अलावा रौनक सुतारिया (फाउंडर और सीईओ लिविंग साइंस प्राइवेट लिमिटेड) ने कार्यक्षेत्रों में PM2.5 को कम करने के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा "अगर कोई बस एक बोर्ड लगा दे जिसमें लिखा हो 'PM2.5 शून्य है', तो मैं उस ऑफिस बिल्डिंग में ज्यादा समय बिताऊंगा।" यह बात उन्होंने एक ऐसी अनोखी घटना का वर्णन करते हुए बताई, जहां एक इमारत में एयर क्वालिटी सेंसर्स PM2.5 की उपस्थिति नहीं दिखा रहे थे।

इस पर बात करते हुए उन्होंने आगे बताया कि किसी इमारत के अंदर की वायु गुणवत्ता को सुधारने के लिए सबसे जरूरी है हमें बाहर का मौसम और एयर क्वालिटी कैसी है? उस बारे में पता करना। बाहर का मौसम और प्रदूषण स्तर कैसा है उससे इमारत के अंदर की वायु गुणवत्ता प्रभावित होती है। 
विज्ञापन

अलग-अलग महीनों में तापमान, कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के स्तर और प्रदूषण के स्तर जैसी चीजों को जानना हमें ऊर्जा बचाने और हवा को साफ रखने के लिए बेहतर निर्णय लेने में मदद कर सकता है। अपनी बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि रियल टाइम डाटा का विश्लेषण और उसे कार्यों के साथ मिलाकर हमें ऊर्जा खपत और वायु गुणवत्ता की निगरानी करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें