new rule of rbi on bank account locker
- फोटो : iStock
Bank Locker Rules: वर्तमान समय में लोग कीमती चीजों को घर में रखने की जगह बैंक लॉकर में रखना सुरक्षित मानते हैं। हालांकि कई लोगों के मन में एक सवाल होता है कि क्या बैंक लॉकर में अपना कीमती सामान रखना सुरक्षित है। अगर बैंक लॉकर में रखा सामान चोरी हो जाए, तो क्या होगा? क्या आपका सामान मिलेगा? तो आइए जानते हैं कि बैंक लॉकर के नियम क्या हैं? अगर बैंक लॉकर से सामान चोरी हो जाए, तो क्या होगा?
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंक लॉकर को लेकर कई नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के मुताबिक, अगर आप अपना सामान बैंक लॉकर में रखते हैं और सामान खराब हो जाता है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।
सामान चोरी होने और खराब होने पर बैंक जिम्मेदार होंगे। अगर सामान चोरी होता है या खराब हो जाता है, तो बैंक को मुआवजा देना पड़ेगा। अगर बैंक में आग लग जाती है और सामान नष्ट हो जाता है, तो भी बैंक पूरे नुकसान की भरपाई करेगा।
PM Kisan Yojana: किन लोगों को सरकार नहीं देती है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ, जानें डिटेल्स
बैंक लॉकर की सुविधा कैसे ली जाती है?
क्या आप जानते हैं बैंक लॉकर की सुविधा कैसे ली जाती है? तो इसके बारे में हम आपको अपनी इस स्टोरी में बताते हैं। यह सुविधा लेने के लिए आपको सबसे पहले बैंक जाना होगा। बैंक में लॉकर की सुविधा लेने के लिए एक आवेदन जमा करना होगा।
Retirement Planning: बुढ़ापे में नहीं आएंगी आर्थिक दिक्कतें, इन स्कीम्स में निवेश करके भविष्य को करें सुरक्षित
इसके साथ ही बैंक में लॉकर की सुविधा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलता है। अगर किसी ग्राहक का नाम वेटिंग लिस्ट में है, तो उसको लॉकर दे दिया जाएगा। इसके लिए बैंक सालाना आधार पर कुछ किराया लेते हैं। अगर आप लॉकर लेते हैं, तो आपको उसका कुछ किराया देना पड़ेगा।