इस वर्ष शुरुआती छह माह में तीन लाख ने भरी उड़ान
इस वर्ष के शुरुआती छह माह जनवरी 23 से जून 23 तक यहां 3.16 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की। इस अवधि में यहां 3924 विमानों की आवाजाही हुई। एयरपोर्ट निर्माण के बाद यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।
हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब एयरपोर्ट का विस्तार भी होने जा रहा है। महाकुंभ तक यहां से कुछ और शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो जाएगी। - आरआर पांडेय, निदेशक, प्रयागराज एयरपोर्ट।
हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी अब हवाई जहाज में सफर कर रहा है। प्रयागराज देश का महत्वपूर्ण शहर है। यहां से जयपुर, गुवाहाटी, जम्मू, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद की भी फ्लाइट शुरू करवाने का प्रयास किया जा रहा है। - केशरी देवी पटेल, सांसद एवं अध्यक्ष प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति।