फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना को फिलहाल नहीं मिलेगा 'आयुष्मान' का आशीर्वाद, रहेगा योजना से बाहर

Mon, 24 Sep 2018 12:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलंगाना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पीएमजेएवाई-आयुष्मान भारत में ‘इस समय’ शामिल नहीं हुआ है और वह फिलहाल अपनी स्वास्थ्य योजना को ही लागू रखेगा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड में रविवार को इस योजना की शुरूआत की है। सूत्रों ने बताया कि कुछ समय के लिए इस योजना में शामिल होने के कारणों में से एक यह है कि तेलंगाना की आरोग्यश्री योजना के तहत लगभग 80 लाख परिवार आते हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई’ से कहा,‘‘ हमारे पास पहले से ही आरोग्यश्री योजना है। इस समय तेलंगाना (केन्द्र सरकार की) इस योजना में शामिल नहीं हो रहा है।’’ जब उनसे केन्द्र की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को तेलंगाना में लागू किये जाने के बारे में पूछा गया तो अधिकारी ने कहा,‘‘ इस समय आरोग्यश्री योजना ही जारी रहेगी।’’ (इनपुटः भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें