फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफोन वालों के लिए खुशखबरी, टाटा की इन दोनों कारों में शामिल हुआ ये वाला फीचर

Fri, 03 May 2019 10:36 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tata Motors
विज्ञापन
जिस तरह टाटा मोटर्स ने अपनी कारों में डिजाइन और क्वालिटी को बेहतर किया है वो वाकई सराहनीय कदम है। टाटा मोटर्स को समय आ चुका है कि अब ग्राहकों की जरूरत क्या है। कंपनी ने अब अपनी पॉपुलर हैचबैक कार Tiago और कॉम्पैक्ट सेडान कार Tigor में कुछ नए फीचर्स को शामिल कर दिया है जिनकी वजह से अब दोनों ही कारें पहले से स्मार्टहो चुकी हैं। आइये जानते हैं।
विज्ञापन

 
 

Apple CarPlay के साथ अपडेट

Tata Motors ने अपनी बेस्ट सेलिंग हैचबैक Tiago और कॉम्पैक्ट सेडान Tigor को के टचस्क्रीन सिस्टम को Apple CarPlay के साथ अपडेट कर दिया है। कीमत की बात करें तो Tiago XZ+ की एक्स शो रूम 5.71 लाख रुपये है। वहीं Tata Tigor XZ+ की कीमत 6.75 लाख रुपये रखी है। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल टाट ने Tiago XZ+ को लांच किया गया था और इसमें 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया, जोकी सिर्फ Android Auto कनेक्टिविटी के साथ था।
 
 

मौजूदा ग्राहक भी कर सकते हैं अपडेट

जिन ग्राहकों के पास पहले से ही Tiago और Tigor XZ+ वेरिएंट हैं वो भी Apple CarPlay को अपने मौजूदा इन्फोटेनमेंट सिस्टम को अपडेट कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें कंपनी के सर्विस सेंटर जाना होगा जहां वो  सॉफ्टवेयर अपडेट करवा सकते हैं।
 

 
विज्ञापन

इंजन डिटेल्स

इंजन की बात करें तो Tata Tigor और Tiago पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध हैं, इसमें 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन लगा है जो 83bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क देता है है। इसके अलावा इसमें 1.05 लीटर का Revotorq इंजन लगा है जो 69 bhp की पावर और 140Nm का टॉर्क देता है। दोनों इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसके अलावा इनकारों में AMT की भी सुविधा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें