फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस रोमांस जरा संभलकर, ना बन जाए ब्रेकअप का कारण

Thu, 07 Mar 2013 08:00 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप ऑफिस में किसी के साथ टाइम पास कर रहे हैं? क्या आप ऑफिस में रोमांस कर रहे हैं? क्या आप ऑफिस में किसी को पसंद करते हैं और प्रपोज करने की योजना बना रहे हैं?, क्या आप अपने बॉस को डेट कर रहे हैं? अगर ऐसा है तो आप अभी से संभल जाइए, हो सकता है आपका ये मस्ती का मूड और रोमांस का भूत ब्रेकअप या शादी में बदल जाएं।
विज्ञापन


जी हां, एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि ऑफिस में रोमांस करने वाले या तो जल्दी ही शादी के बंधन में बंध जाते हैं या फिर उनका अपने पार्टनर से ब्रेकअप हो जाता है।

शोध के मुताबिक, 40 फीसदी लोगों ने ये स्वीकार किया है कि अपने कॅरियर में उन्होंने अपने सहयोगी के साथ एक बार रोमांस किया है। वहीं 17 फीसदी ऐसे लोग हैं जिन्होंने माना है कि उन्होंने अपने कॅरियर में कम से कम दो बार अपने सहयोगी के साथ रोमांस किया है।
विज्ञापन


यूएस के कर्मचारियों पर किए गए लगभग 4,200 सर्वें में ये बात तो पुख्ता हो गई कि 30 फीसदी लोग अपने सहयोगी के रोमांस करते हैं। इतना ही नहीं, इस रिसर्च में ये भी खुलासा हुआ कि 16 फीसदी लोग ये भी स्वीकार करते हैं कि उन्होंने बॉस के साथ रोमांस किया है।

रिसर्च में इस बात का भी खुलासा हुआ कि महिलाएं ऐसे रोमांस ज्यादा करती हैं लेकिन आमतौर पर ये रोमांस उनके सीनियर्स के साथ होता है। बिजनेस न्यूड डेली रिपोर्ट के अनुसार, रिसर्च में ये भी खुलासा हुआ है कि अधिकतर ऑफिस रोमांस सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए पनपते हैं।

रिसर्च के मुताबिक, ऑफिस रोमांस ज्यादातर ऑफिस के बाहर, किसी पार्टी, गेट टूगेदर से और लंच के दौरान शुरू होता है। एक कंपनी में होने के कारण दोनों एक-दूसरे के जॉब प्रोफाइल को समझते हैं। इतना ही नहीं, ज्यादा समय ऑफिस में गुजारने के कारण 6 फीसदी लोगों के पर्सनल अफेयर्स या बाहर के रिलेशंस में दूरियां बन जाती हैं। कभी-कभी तो ब्रेकअप का कारण भी ऑफिस बन जाता है।

रिसर्च में ये बात भी सामने आई कि जिन लोगों का प्यार ऑफिस के सहकर्मी से होता है, उनका प्यार शादी की मंजिल तक पहुंचता है। शोध के अनुसार ऑफिस रोमांस में 17 फीसदी लोग शादी के बंधन में बंध जाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें