फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज के दम पर दिल्ली को मिली जोरदार जीत

Fri, 07 Feb 2014 01:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
युवराज के शानदार खेल के दम पर दिल्ली वेवराइडर्स ने हॉकी इंडिया लीग में जोरदार जीत दर्ज करा लिया है।
विज्ञापन


खेल समाप्त होने में महज साढ़े तीन मिनट बाकी थे। लग रहा था हॉकी इंडिया लीग में डॉबर मुंबई मैजिशियंस अपने से कहीं मजबूत दिल्ली वेवराइडर्स को उसी के घर में जीत से महरूम करने वाली है। लेकिन मुंबई को न इस लीग की पहली जीत मिल सकी और न ही वह दिल्ली को जीत से रोक पाई।

युवराज वाल्मीकि भले ही मुंबई शहर से हों लेकिन दिल्ली की जीत में निर्णायक गोल उन्हीं की स्टिक से निकला। दिल्ली ने 2-1 की इस जीत के साथ लीग में अपनी बढ़त को 24 अंकों के साथ बढ़ा लिया है।
विज्ञापन


एमके कौशिक की कोचिंग में खेल रही मुंबई से उम्मीद थी कि वह यहां जरूर करिश्मा दिखाएंगे। वहीं, दिल्ली इस सोच के साथ उतरी की बड़े अंतर के साथ जीत हासिल कर गोल अंतर को बेहतर बनाया जाएगा। लेकिन दोनों ही टीमों अपनी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं।

खेल के चारों क्वार्टर तक मुकाबला अपनी ऊंचाइयां नहीं छू सका। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है पूरे मैच में एक ही पेनाल्टी कार्नर आया, जिसे दिल्ली के रूपिंदर पाल सिंह नहीं भुना सके। पहला क्वार्टर गोल रहित रहा। लेकिन दूसरे क्वार्टर में मैच का सबसे खूबसूरत गोल आया।

जब पिछले सत्र में मुंबई से खेलने वाले संदीप सिंह की जगह टीम में आए गुरजिंदर सिंह की गलती मुंबई को भारी पड़ी। हॉफ लाइन पर गुरजिंदर बॉल को ट्रैप नहीं कर सके। यहां नोरिस जोंस लॉयड ने गेंद को पकड़ा और तीन रक्षकों को छकाते हुए डी के टॉप पर आकाशदीप सिंह के लिए गेंद छोड़ दी।

आकाशदीप ने एक रक्षक को चकमा देकर डी के टॉप से ही रिवर्स हिट के जरिए खूबसूरत गोल किया। तीसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन टर्नर ने गोल कर मुंबई को बराबरी दिलाकर दिल्ली के खेमे में हलचल मचा दी।
विज्ञापन


खेल समाप्त होने में महज साढ़े तीन मिनट थे। बाएं छोर से लॉयड ने रिवर्स हिट के जरिए डी में क्रॉस फेंका, जिसे युवराज ने गोल में दिशा देकर दिल्ली को जीत दिला दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें