फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marathon: 18वीं मुंबई मैराथन के प्रतियोगिता के दूत बने योहान ब्लैक, बोले- इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनकर खुश

Thu, 29 Dec 2022 08:27 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ब्लैक 100 मीटर दौड़ में सबसे युवा विश्व चैंपियन हैं और वह सबसे कम समय में यह दौड़ पूरी करने वाले धावकों में दूसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
योहान ब्लैक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमैका के अनुभवी धावक योहान ब्लैक को 15 जनवरी को यहां होने वाली 18वीं मुंबई मैराथन के लिए बुधवार को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता दूत (इवेंट एंबेसडर) नियुक्त किया गया। ब्लैक 100 मीटर दौड़ में सबसे युवा विश्व चैंपियन हैं और वह सबसे कम समय में यह दौड़ पूरी करने वाले धावकों में दूसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


लंदन ओलंपिक 2012 में वह 100 मीटर और 200 मीटर में हमवतन उसेन बोल्ट के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे। इन खेलों में उन्होंने बोल्ट के साथ मिलकर नए विश्व रिकॉर्ड के साथ चार गुणा 100 मीटर रिले का स्वर्ण पदक जीता था। ब्लैक ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि मुंबई मैराथन में मेरी भागीदारी से एथलीट प्रेरित होंगे। मैं इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनकर खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें